23 August 2018

खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी


पिछली पोस्ट में हमने बताया था की कैसे अपने मोबाइल को full secure कर सकते है ताकि मोबाइल कभी चोरी हो जाए या खो जाये तो आप चोर तक आसानी से पहुंच सके और मोबाइल चोर की फोटो एंड लोकेशन का पता लगा सके। जिन भी लोगो ने मेरी वह पिछली पोस्ट पढ़ी होगी उन्होंने तो अपने स्मार्टफोन को secure कर लिया होगा। पर कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनका मोबाइल खो जाये तब याद आता है की मोबाइल को सिक्योर कर लिया होता तो अच्छा होता, और अब खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
जो भी हो दोस्तों हेल्प करना हमारा काम है इसलिए आज की पोस्ट में हम बताने वाले है की अगर आपने अपने मोबाइल को सिक्योर नहीं किया और आपका मोबाइल गुम हो गया है तो मोबाइल की जानकारी कैसे पता करे। मोबाइल खो जाने पर पहले आसान तरीके का use करना है जैसे की किसी दूसरे के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल करे या कोई मैसेज सेंड करे। अगर गलती से किसी के हाथ आपका फ़ोन लग गया होगा तो वह आपको ज़रूर लौटा देगा। अगर इन तरीको से कुछ नहीं होता तो dont worry और भी बहुत से तरीके है बस पोस्ट को एन्ड तक पढ़ते जाइये।

(1) याद करे और पता लगाये


  • मोबाइल खो जाने पर अक्सर लोग काफी तनाव में आ जाते है पर आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना है। सब से पहले एकदम शांत हो जाना है फिर शांति से एक जगह पर बैठ के सोचना है की आपने मोबाइल खोने के पहले क्या क्या किया है, कहा कहा गए, किन लोगो से मिले, कहा फ़ोन रखा था। अगर आपने कही गलती से फोन रख दिया है या भूल गए है तो यह सब बातें सोचने से फ़ोन जल्द ही मिल जायेगा।
  • बहुत बार ऐसा होता है की फोन हमने कही घर में ही रख दिया होता है और फालतू में परेशान होते रहते है। इसलिए फ़ोन आसपास में है की नहीं ये चेक करने के लिए किसी दूसरे मोबाइल से अपने फ़ोन में तुरंत कॉल करे या आपको लगता है कही फ़ोन भूल आये है तो अपने मोबाइल पर एक मैसेज जरूर कर दीजिये। (ज़रूर पढ़े : अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाये)

(2) Customer Care से contact करे

  • कही पर भी मोबाइल नहीं मिल रहा तो अब जिस भी सिम कार्ड प्रोवाइडर की सर्विस use कर रहे है उसके customer care में कॉल करे और उन्हें बताये की मोबाइल गुम हो गया है तो आप हमें मोबाइल की लोकेशन एंड मोबाइल पर चल रही कॉल्स के बारे में बताये। कस्टमर केयर वाले आपको वेरीफाई करने के लिए कुछ questions पूछ सकते है सो सभी का ठीक से answer दे दीजिये और उन्हें मदद करने के लिए कहे।
  • Customer care departments में आपके मोबाइल नंबर की बहुत सी information and data collect होता है जिस वजह से मोबाइल खोजने में आपकी सहायता कर सकते है। इसलिए मोबाइल खोने पर एक बार customer care में ज़रूर इन्फॉर्म करे और साथ ही में बता दीजिये की अगर कुछ दिन में मोबाइल नहीं मिलता तो आप सिम कार्ड ब्लॉक कर दे, ताकि कोई unknown person आपके sim card का कोई गलत फायदा ना उठाये।

(3) गूगल से फ़ोन की लोकेशन पता लगाइये


  • अगर आपने एक एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन खो दिया है तो इसे ट्रैक करने के दो तरीके हैं। (1) आपका फ़ोन अब तक चालू है और वायरलेस सिग्नल की रेंज में हैं, तो आप गूगल डिवाइस मैनेजर का उपयोग करके कंप्यूटर से इसे ट्रैक कर सकते हैं। (2) अगर आपका फ़ोन बंद है या सर्विस रेंज से बाहर है, तो आप कंप्यूटर से फ़ोन की अंतिम लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
  • गूगल डिवाइस मैनेजर का उपयोग करने के लिए, अपने कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें। गूगल का डिवाइस मैनेजर को तुरंत गूगल मैप्स स्क्रीन पर आपके फ़ोन की लोकेशन दिखानी चाहिए। डिवाइस मैनेजर में इसके अतिरिक्त फ़ोन को लॉक करने, फ़ोन को रिंग करवाने, या रिमोटली इसके डेटा को वाइप करने के विकल्प भी उपलब्ध करवाता है।
  • google.com/settings/accounthistory पर जाकर अपने फ़ोन की अंतिम रिकार्डेड लोकेशन की जांच करें। फिर "Places You Go," और "Manage History" पर क्लिक करें। हालाँकि ये विकल्प जीपीएस की बजाय वाई-फाई और मोबाइल सिग्नल्स पे काम करता है, इसलिए यह आपके फ़ोन को लोकेट करने में डिवाइस मैनेजर जितना सटीक नहीं होगा। अब इन सारी बातों को थोड़ा डिटेल में समझ लेते है की स्टेप बाय स्टेप क्या करना है. हम यहाँ पर गूगल का एंड्राइड डिवाइस मैनेजर टूल की मदद लेने वाले है। (जरूर पढ़े : मोबाइल नंबर का नाम और लोकेशन कैसे पता करे)
STEP 1 : Set Up Gmail Account
  • आपका मोबाइल खो गया है तो अब Gmail ID ही हेल्प कर सकती है। अब सबसे पहले किसी का मोबाइल लेना है और उसमे अपनी वह Gmail ID add करनी है जो आपके खोये हुए फ़ोन में एडेड है। Gmail Account Add करना बहुत सिंपल है। किसी का मोबाइल लीजिये और Gmail Open कीजिये या मोबाइल setting में से Google Account Setting  ओपन कर के अपनी Gmail ID add कर दीजिये।
  • Gmail ID add करने के बाद एक बार गूगल खोल कर कन्फर्म कर लीजिये के आप Sign In है अगर नहीं है तो अपने Gmail Account से Sign In कर लीजिये। अब Google search engine को ओपन करे और सर्च करे "Find My Mobile"
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • इतना सर्च करने पर गूगल आपके मोबाइल की डिटेल्स दिखायेगा जैसे स्क्रीनशॉट में दिखा रहा है। अब सब से निचे की तरफ जो 3rd Number पर Find My Phone की वेबसाइट लिंक है उस पर क्लिक करे।
STEP 2 : Track Your Mobile Phone
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी

  • वेबसाइट लिंक ओपन करने पर जितने भी डिवाइस आपके जीमेल अकाउंट से जुड़े है वह सब शो होंगे। जैसे स्क्रीनशॉट में देख सकते है की मेरे 2 डिवाइस शो हो रहे है।
  • Now आपको जिस भी lost device की information चाहिए उस पर क्लिक करे। For Example मैंने यहाँ Gionee P5L पर क्लिक किया है।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • अब गूगल आपको 5-6 options देगा की आप अपने lost device के साथ क्या करना चाहते है। आप यहाँ से अपने मोबाइल को full volume में ring कर सकते है, Mobile location enable होगा तो Right location trace कर सकते है, Mobile lock कर सकते है या Data Erase कर सकते है etc.
STEP 3 : Use Google Service
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • आपको जो भी options ठीक लगे वह try करे, मोबाइल खो जाने के बाद चोरी हो जाने के बाद गूगल की यह सर्विस का उपयोग जरूर करना चाहिए।
  • पहले मोबाइल की लोकेशन पता लगाने की कोशिश कीजिये अगर लोकेशन पता नहीं चलता तो मोबाइल को लॉक भी कर सकते है, ताकि कोई आपकी privacy को crack ना कर सके और आपका सारा डाटा मोबाइल चोर से सुरक्षित रहे।
  • मैंने तो यहाँ गूगल वेबसाइट के बारे में बताया है पर यह काम आप चाहे तो मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर के भी कर सकते है। इसके लिए बस गूगल का एंड्राइड डिवाइस मैनेजर एप्प डाउनलोड करना होता है और same यही प्रोसेस को फॉलो करना है।

(4) खोये हुए फ़ोन को IMEI Number से ढूंढे

  • अगर आपका कोई normal feature phone खो गया है जो की 1000 से 2000 का हो सकता है, उसे खोजना चाहते है तो IMEI number बहुत काम आएगा। आपको police station में जा कर अपने मोबाइल के IMEI द्वारा ही complaint लिखवानी है।
  • वैसे तो ऐसा basic mobile खो जाए तो ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ता क्यों की आज कल मार्किट में 500 से लेकर 1000 रुपये तक आसानी से ऐसे मोबाइल फोन मिल जाते है। So अगर आप Under 1000 Rs में कोई Best Mobile खरीदना चाहते है तो यहाँ पढ़ सकते है !
  • बहुत से लोग यह भी पूछते है की हम अपने स्मार्टफोन को IMEI Number से कैसे ढूंढे? (How to find smartphone using imei number) So दोस्तों कोई भी ऐसा तरीका नहीं है जिसे आप खुद IMEI Number को Track कर सके क्यों की ऐसा software सिर्फ police and cyber departments के पास होता है।
  • IMEI Number से स्मार्टफोन ढूंढ़ने के लिए भी police station से ही contact करना होगा। So आपको जो भी तरीका ठीक लगे वह आप आज़मा सकते है। अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको मोबाइल फ़ोन नहीं मिल पता तो आप ज़रूर नया मोबाइल खरीदने के बारे में सोचेंगे। नया मोबाइल में पैसे इन्वेस्ट करने से पहले थोड़ा रिसर्च कर ले तो अच्छा रहेगा ताकि आपको best deal मिल पाए।

(5) Perfect Deal के साथ नया मोबाइल ख़रीदे


  • जब आप एक new smartphone खरीदने के बारे में सोचते है तो आपको ज़रूर ख्याल आएगा की मोबाइल सस्ते में मिलना चाहिए, मोबाइल अच्छा होना चाहिए। तो dont worry इसके लिए आपको हर वेबसाइट पर घूम घूम कर अपना टाइम बर्बाद करने की जरुरत नहीं है क्यों की हमारी shopping website Onlysmartprice पर हम सिर्फ 2 minute में बता देते है की मोबाइल सब से सस्ता कोनसी वेबसाइट पर मिलेगा, मोबाइल के Reviews कैसे है और मोबाइल में क्या क्या फीचर्स है। So इस तरह आप एकदम short time में अपनी best deal कर पाएंगे।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • For example यहाँ स्क्रीनशॉट में हमने Oppo F7 मोबाइल के बारे में बताया है की सब से सस्ता Tatacliq पर मिल रहा है और इस मोबाइल को Review में 10 में से 9.2 star मिले है। So वेबसाइट बहुत ही बेहतरीन है एक बार आप विजिट कर के चेक करे, आपको all shopping websites पर जाए बिना ही बहुत अच्छी जानकारी मिल जायेगी। Click Here To See Oppo F7 !
दोस्तों यहाँ पर पोस्ट होता है ख़तम, उम्मीद करता हु की हम आपको अच्छी जानकारी दे पाए है। अगर यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा है तो कृपया कर के social sites पर इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक Take Care !

11 July 2016

Android Phone Ko Document Scanner Ki Tarah Kaise Use Kare - How To Scan Documents Without Scanner



India me har din sarkari jobs or bahot sari achi jobs ke liye bhartiya bahar padti hai.Jisme har koi chahta hai ki usse ache se sarkari job mil sake or online form completely fill ho sake.Aaj mostly har bhartiya (Recuirement) online hi hoti hai jaise ki Sarkari jobs,Force jobs,Teachers jobs,Police jobs etc.Yeh jobs hamara career ban sakta hai or shayad yahi hamara future bhi ban sakta hai.
Android Phone Ko Document Scanner Ki Tarah Kaise Use Kare - How To Scan Documents Without Scanner
Isliye hame zaruri hota hai ki ham har ek sarkari jobs ke liye ache se online form bhar sake.Aise online forms bharne ke liye or bahot sari jagah par hame zarurat padti hai scanned documents ki.Or ham sabhi jante hai ki scanning documents ke liye hame scanner or computer ki jarurat padti hai.Par ab aisa nahi hai aap sirf 1 android app se hi apne important documents ko mobile se scan kar sakte hai.
Is app ko lakho logo ne use kiya hai or lakho logo ne ise pasand bhi kiya hai.Kyu ki yeh app document scanning ka kaam ekdam aasan bana deta hai.Toh aaiye jante hai smart zamane ki smart android technology ke bare me ki kaise ham apne android phone se important documents ko scan kar sakte hai.
Is app ka naam hai Camscanner jo document scanning ke liye worlds number 1 app hai or ise 200+ countries ke log use karte hai.Or Is aap ko Top app company Top developers ne banaya hai.Is app ke bare me zyada jane ke liye aap yaha padh sakte hai.Know More !


CamScanner App Ko Use Kaise Kare

Android Phone Ko Document Scanner Ki Tarah Kaise Use Kare - How To Scan Documents Without Scanner

  • App ko yaha click kar ke download kar lijiye - DOWNLOAD CAMSCANNER
  • App ko install kar lijiye phir app ko open kare.
  • Open karne ke baad aapko corner me ek Camera ka icon dikhega us icon par click kare.
  • Aap scanning karna chahte hai isliye aapne documents toh taiyar rakhe hi hoge so icon par click karne ke baad camera open ho jayega.
  • Ab Picture ke overall Editing set point show hoga vaha se aap editing point par click kar ke thik se photo ko set kare fir Tick (✔) button par click kare.
  • Tick par click karne ke baad upar ke bar me kuch options show hoge jisme se aap photo ko effect etc.de sakte hai ya fir original photo save karna hi thik rahega.
  • Ab fir se kuch great option show hoge jaha se aap document ko pdf file me save kar sakte hai.Or normal save bhi kar sakte hai.
  • Agar aap chahte toh save kiye hue documents ko share bhi kar sakte hai.
Is app ke bare me mujhe apne ek dost ne bataya tha isliye yaha pe me us dost ka shukriya karna chahuga.Milte hai apni next post mein tab tak Take Care !

...................................................Padhne Ke Liye Dhanyawaad.............................................