23 August 2018

खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी


पिछली पोस्ट में हमने बताया था की कैसे अपने मोबाइल को full secure कर सकते है ताकि मोबाइल कभी चोरी हो जाए या खो जाये तो आप चोर तक आसानी से पहुंच सके और मोबाइल चोर की फोटो एंड लोकेशन का पता लगा सके। जिन भी लोगो ने मेरी वह पिछली पोस्ट पढ़ी होगी उन्होंने तो अपने स्मार्टफोन को secure कर लिया होगा। पर कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनका मोबाइल खो जाये तब याद आता है की मोबाइल को सिक्योर कर लिया होता तो अच्छा होता, और अब खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
जो भी हो दोस्तों हेल्प करना हमारा काम है इसलिए आज की पोस्ट में हम बताने वाले है की अगर आपने अपने मोबाइल को सिक्योर नहीं किया और आपका मोबाइल गुम हो गया है तो मोबाइल की जानकारी कैसे पता करे। मोबाइल खो जाने पर पहले आसान तरीके का use करना है जैसे की किसी दूसरे के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल करे या कोई मैसेज सेंड करे। अगर गलती से किसी के हाथ आपका फ़ोन लग गया होगा तो वह आपको ज़रूर लौटा देगा। अगर इन तरीको से कुछ नहीं होता तो dont worry और भी बहुत से तरीके है बस पोस्ट को एन्ड तक पढ़ते जाइये।

(1) याद करे और पता लगाये


  • मोबाइल खो जाने पर अक्सर लोग काफी तनाव में आ जाते है पर आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना है। सब से पहले एकदम शांत हो जाना है फिर शांति से एक जगह पर बैठ के सोचना है की आपने मोबाइल खोने के पहले क्या क्या किया है, कहा कहा गए, किन लोगो से मिले, कहा फ़ोन रखा था। अगर आपने कही गलती से फोन रख दिया है या भूल गए है तो यह सब बातें सोचने से फ़ोन जल्द ही मिल जायेगा।
  • बहुत बार ऐसा होता है की फोन हमने कही घर में ही रख दिया होता है और फालतू में परेशान होते रहते है। इसलिए फ़ोन आसपास में है की नहीं ये चेक करने के लिए किसी दूसरे मोबाइल से अपने फ़ोन में तुरंत कॉल करे या आपको लगता है कही फ़ोन भूल आये है तो अपने मोबाइल पर एक मैसेज जरूर कर दीजिये। (ज़रूर पढ़े : अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाये)

(2) Customer Care से contact करे

  • कही पर भी मोबाइल नहीं मिल रहा तो अब जिस भी सिम कार्ड प्रोवाइडर की सर्विस use कर रहे है उसके customer care में कॉल करे और उन्हें बताये की मोबाइल गुम हो गया है तो आप हमें मोबाइल की लोकेशन एंड मोबाइल पर चल रही कॉल्स के बारे में बताये। कस्टमर केयर वाले आपको वेरीफाई करने के लिए कुछ questions पूछ सकते है सो सभी का ठीक से answer दे दीजिये और उन्हें मदद करने के लिए कहे।
  • Customer care departments में आपके मोबाइल नंबर की बहुत सी information and data collect होता है जिस वजह से मोबाइल खोजने में आपकी सहायता कर सकते है। इसलिए मोबाइल खोने पर एक बार customer care में ज़रूर इन्फॉर्म करे और साथ ही में बता दीजिये की अगर कुछ दिन में मोबाइल नहीं मिलता तो आप सिम कार्ड ब्लॉक कर दे, ताकि कोई unknown person आपके sim card का कोई गलत फायदा ना उठाये।

(3) गूगल से फ़ोन की लोकेशन पता लगाइये


  • अगर आपने एक एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन खो दिया है तो इसे ट्रैक करने के दो तरीके हैं। (1) आपका फ़ोन अब तक चालू है और वायरलेस सिग्नल की रेंज में हैं, तो आप गूगल डिवाइस मैनेजर का उपयोग करके कंप्यूटर से इसे ट्रैक कर सकते हैं। (2) अगर आपका फ़ोन बंद है या सर्विस रेंज से बाहर है, तो आप कंप्यूटर से फ़ोन की अंतिम लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
  • गूगल डिवाइस मैनेजर का उपयोग करने के लिए, अपने कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें। गूगल का डिवाइस मैनेजर को तुरंत गूगल मैप्स स्क्रीन पर आपके फ़ोन की लोकेशन दिखानी चाहिए। डिवाइस मैनेजर में इसके अतिरिक्त फ़ोन को लॉक करने, फ़ोन को रिंग करवाने, या रिमोटली इसके डेटा को वाइप करने के विकल्प भी उपलब्ध करवाता है।
  • google.com/settings/accounthistory पर जाकर अपने फ़ोन की अंतिम रिकार्डेड लोकेशन की जांच करें। फिर "Places You Go," और "Manage History" पर क्लिक करें। हालाँकि ये विकल्प जीपीएस की बजाय वाई-फाई और मोबाइल सिग्नल्स पे काम करता है, इसलिए यह आपके फ़ोन को लोकेट करने में डिवाइस मैनेजर जितना सटीक नहीं होगा। अब इन सारी बातों को थोड़ा डिटेल में समझ लेते है की स्टेप बाय स्टेप क्या करना है. हम यहाँ पर गूगल का एंड्राइड डिवाइस मैनेजर टूल की मदद लेने वाले है। (जरूर पढ़े : मोबाइल नंबर का नाम और लोकेशन कैसे पता करे)
STEP 1 : Set Up Gmail Account
  • आपका मोबाइल खो गया है तो अब Gmail ID ही हेल्प कर सकती है। अब सबसे पहले किसी का मोबाइल लेना है और उसमे अपनी वह Gmail ID add करनी है जो आपके खोये हुए फ़ोन में एडेड है। Gmail Account Add करना बहुत सिंपल है। किसी का मोबाइल लीजिये और Gmail Open कीजिये या मोबाइल setting में से Google Account Setting  ओपन कर के अपनी Gmail ID add कर दीजिये।
  • Gmail ID add करने के बाद एक बार गूगल खोल कर कन्फर्म कर लीजिये के आप Sign In है अगर नहीं है तो अपने Gmail Account से Sign In कर लीजिये। अब Google search engine को ओपन करे और सर्च करे "Find My Mobile"
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • इतना सर्च करने पर गूगल आपके मोबाइल की डिटेल्स दिखायेगा जैसे स्क्रीनशॉट में दिखा रहा है। अब सब से निचे की तरफ जो 3rd Number पर Find My Phone की वेबसाइट लिंक है उस पर क्लिक करे।
STEP 2 : Track Your Mobile Phone
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी

  • वेबसाइट लिंक ओपन करने पर जितने भी डिवाइस आपके जीमेल अकाउंट से जुड़े है वह सब शो होंगे। जैसे स्क्रीनशॉट में देख सकते है की मेरे 2 डिवाइस शो हो रहे है।
  • Now आपको जिस भी lost device की information चाहिए उस पर क्लिक करे। For Example मैंने यहाँ Gionee P5L पर क्लिक किया है।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • अब गूगल आपको 5-6 options देगा की आप अपने lost device के साथ क्या करना चाहते है। आप यहाँ से अपने मोबाइल को full volume में ring कर सकते है, Mobile location enable होगा तो Right location trace कर सकते है, Mobile lock कर सकते है या Data Erase कर सकते है etc.
STEP 3 : Use Google Service
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • आपको जो भी options ठीक लगे वह try करे, मोबाइल खो जाने के बाद चोरी हो जाने के बाद गूगल की यह सर्विस का उपयोग जरूर करना चाहिए।
  • पहले मोबाइल की लोकेशन पता लगाने की कोशिश कीजिये अगर लोकेशन पता नहीं चलता तो मोबाइल को लॉक भी कर सकते है, ताकि कोई आपकी privacy को crack ना कर सके और आपका सारा डाटा मोबाइल चोर से सुरक्षित रहे।
  • मैंने तो यहाँ गूगल वेबसाइट के बारे में बताया है पर यह काम आप चाहे तो मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर के भी कर सकते है। इसके लिए बस गूगल का एंड्राइड डिवाइस मैनेजर एप्प डाउनलोड करना होता है और same यही प्रोसेस को फॉलो करना है।

(4) खोये हुए फ़ोन को IMEI Number से ढूंढे

  • अगर आपका कोई normal feature phone खो गया है जो की 1000 से 2000 का हो सकता है, उसे खोजना चाहते है तो IMEI number बहुत काम आएगा। आपको police station में जा कर अपने मोबाइल के IMEI द्वारा ही complaint लिखवानी है।
  • वैसे तो ऐसा basic mobile खो जाए तो ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ता क्यों की आज कल मार्किट में 500 से लेकर 1000 रुपये तक आसानी से ऐसे मोबाइल फोन मिल जाते है। So अगर आप Under 1000 Rs में कोई Best Mobile खरीदना चाहते है तो यहाँ पढ़ सकते है !
  • बहुत से लोग यह भी पूछते है की हम अपने स्मार्टफोन को IMEI Number से कैसे ढूंढे? (How to find smartphone using imei number) So दोस्तों कोई भी ऐसा तरीका नहीं है जिसे आप खुद IMEI Number को Track कर सके क्यों की ऐसा software सिर्फ police and cyber departments के पास होता है।
  • IMEI Number से स्मार्टफोन ढूंढ़ने के लिए भी police station से ही contact करना होगा। So आपको जो भी तरीका ठीक लगे वह आप आज़मा सकते है। अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको मोबाइल फ़ोन नहीं मिल पता तो आप ज़रूर नया मोबाइल खरीदने के बारे में सोचेंगे। नया मोबाइल में पैसे इन्वेस्ट करने से पहले थोड़ा रिसर्च कर ले तो अच्छा रहेगा ताकि आपको best deal मिल पाए।

(5) Perfect Deal के साथ नया मोबाइल ख़रीदे


  • जब आप एक new smartphone खरीदने के बारे में सोचते है तो आपको ज़रूर ख्याल आएगा की मोबाइल सस्ते में मिलना चाहिए, मोबाइल अच्छा होना चाहिए। तो dont worry इसके लिए आपको हर वेबसाइट पर घूम घूम कर अपना टाइम बर्बाद करने की जरुरत नहीं है क्यों की हमारी shopping website Onlysmartprice पर हम सिर्फ 2 minute में बता देते है की मोबाइल सब से सस्ता कोनसी वेबसाइट पर मिलेगा, मोबाइल के Reviews कैसे है और मोबाइल में क्या क्या फीचर्स है। So इस तरह आप एकदम short time में अपनी best deal कर पाएंगे।
खोये हुए मोबाइल को कैसे ढूंढे या खोजे - पूरी जानकारी
  • For example यहाँ स्क्रीनशॉट में हमने Oppo F7 मोबाइल के बारे में बताया है की सब से सस्ता Tatacliq पर मिल रहा है और इस मोबाइल को Review में 10 में से 9.2 star मिले है। So वेबसाइट बहुत ही बेहतरीन है एक बार आप विजिट कर के चेक करे, आपको all shopping websites पर जाए बिना ही बहुत अच्छी जानकारी मिल जायेगी। Click Here To See Oppo F7 !
दोस्तों यहाँ पर पोस्ट होता है ख़तम, उम्मीद करता हु की हम आपको अच्छी जानकारी दे पाए है। अगर यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा है तो कृपया कर के social sites पर इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक Take Care !

23 July 2018

मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे


मोबाइल गुम हो जाने पर या खो जाने पर क्या करना चाहिए, मोबाइल चोरी होने पर लोकेशन का पता कैसे लगाये, imei नंबर से मोबाइल कैसे पता करे। जब किसी का मोबाइल खो जाता है तो बड़ी टेंशन हो जाती है और अगर मोबाइल में कोई important data है या मोबाइल महँगा है तब तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसा वक़्त में पता नहीं चलता की क्या करना चाहिए कैसे अपने खोये हुए मोबाइल को ढूंढे।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
ऐसी situation में आपके पास 2 options होते है (1) पुलिस स्टेशन में जा कर complaint करे या (2) Internet पर सर्च कर के कोई ऐसा तरीका पता लगाने की कोशिश करे की जिसे खोया हुआ मोबाइल मिल जाये। अगर आप Google पर सर्च करते है तो आपको पता चल जायेगा की Google Tool Find My Device की मदद से Gmail Account द्वारा अगर मोबाइल की लोकेशन और इंटरनेट ऑन हो तो Mobile Location Trace कर सकते है, Mobile में Ring बजा सकते है, मोबाइल को लॉक कर सकते है या मोबाइल के सारे data को delete कर सकते है।

यह सब कुछ करने के लिए मोबाइल में Gmail ID और location/internet ऑन होना चाहिए, वरना कुछ नहीं हो पायेगा। अब मोबाइल खो जाने के बाद बहुत से लोग इस तरीके को फॉलो करते है but कुछ ही लोग अपने मोबाइल को ढूंढ पाते है। क्यों की मोबाइल में location enable नहीं होता और अगर मोबाइल को स्विच ऑफ कर दे तो डाटा कनेक्शन भी ऑफ हो जाता है। So इसी problem को solve करने के लिए आज एक ऐसे तरीके के बारे में बताने वाला हु जिसे मोबाइल खोने पर आसानी से विक्टिम की फोटो एंड लोकेशन का पता चल सकता है।

मोबाइल चोरी हो जाये या गुम होने पर क्या करे

  • आपका मोबाइल खो गया है या चोरी हो गया है तो अब किसी न किसी के हाथ तो ये फ़ोन लगने वाला है। अब जिसके के भी हाथ ये फ़ोन लगेगा वो मोबाइल लॉक को खोलने की या पासवर्ड तोड़ने की कोशिश ज़रूर करेगा। मोबाइल उसका नहीं है इसलिए ज़ाहिर सी बात है की वह incorrect password ही एंटर करेगा।
  • अब जितनी बार वह बंदा incorrect password enter करेगा उतनी बार आपके selfie camera से hiddenly उसकी फोटो क्लिक होती रहेगी और वह फोटो आपके Google Drive Account में save हो जाएगी। साथ ही में अगर मोबाइल में लोकेशन ऑन रहा तो उसकी लोकेशन का भी पता लगा सकते है। Internet पर आज से पहले कभी किसी ने ऐसी जानकारी के बारे में नहीं बताया है, यह बहुत काम की जानकारी है इसलिए सभी स्टेप्स को आराम से पढ़े।
  • यह पोस्ट स्पेशली उन लोगो के लिए है जो मोबाइल खो जाने से पहले ही अपने मोबाइल को सिक्योर रखना चाहते है। अगर पहले से मोबाइल सिक्योर होगा तो मोबाइल खो जाने पर भी जल्दी मिल जायेगा। मोबाइल को सिक्योर करने के लिए यहाँ में 2 Applications के बारे में बताने वाला हूँ, आपको जो भी एप्लीकेशन ठीक लगे उसे अपने स्मार्टफोन में use कर सकते है।

मोबाइल खोने पर फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे


  • सब से पहले अपने मोबाइल में Lockwatch App download कर लीजिये। Click Here To Download ! यह app सिर्फ 322 KB का है यानी की पूरा 1 MB का भी नहीं है। तो आप समझ सकते है की कितना light और काम का App है। 
  • App download हो जाने के बाद app को open करे। ओपन करते ही आपको इसका simple interface show होगा बाकी Android Apps की तरह इसमें कुछ भी Registration या Steps complete नहीं करने है।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • बस जैसे screenshot में बताया है उस तरह से चेक कर लीजिये की सब कुछ सही है की नहीं। जैसे, Send Alert Email On होना चाहिए। और आप कोनसे email पर details send करना चाहते है वह भी देख लीजिये।
  • बस इतना करने के बाद एप्लीकेशन को छोड़ देना है। अगर आप चेक करना चाहते है तो मोबाइल को लॉक करे और गलत पासवर्ड एंटर करे फिर 10-15 सेकंड तक wait करे और सही पासवर्ड डाल कर मोबाइल को अनलॉक कर दीजिये।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • अनलॉक करने के बाद Gmail को ओपन करे। Gmail Open करने पर आप देख सकते है की Lock Watch की तरफ से एक email आया होगा। जिसमे गलत password enter करने वाले की Photo, Location and Timing Show हो रही होगी।
  • अब जब भी कभी आपका मोबाइल गुम हो जाये या खो जाये तो किसी के भी मोबाइल से Gmail की website पर जा कर मोबाइल चोरी करने वाला का पता लगा सकते है। इस तरह से आप अपने फ़ोन तक आसानी से पहुंच जायेगे।
  • यह App बहुत ही पावरफुल एप्प है पर इसको 7 दिन फ्री use करने के बाद Premium Account में Update करना पड़ता है। Premium Account में Update करने के बाद जब भी विक्टिम sim change करेगा तो आपको email मिलेगा, जब वह फ़ोन On/Off करेगा तो email मिलेगा, उसके बहुत सारे photos and Audio clip आपके email तक पहुंचाया जायेगा साथ ही में perfect location पाने के लिए विक्टिम को location On करने का Force message भी send किया जायेगा। यह सब आपको 50 Rs में One month तक मिलेगा।

मोबाइल चोरी होने पर चोर की फोटो कैसे निकाले

Lock Watch perfect and powerful app है लेकिन फिर भी Google User के Reviews से पता चला है की कभी कभी यह ठीक से काम नहीं करता। इसलिए यहाँ में एक और एप्प के बारे में बता रहा हु जो 100% free work करता है। पर इस app में आप सिर्फ फोटो डिटेल्स ही पता लगा सकते है। location details का पता नहीं लगा सकते। so आइये जानते है Third Eye App को कैसे use करना है।

STEP 1 : Download & Activate
  • Google Playstore से Third Eye App को डाउनलोड कर लीजिये। Click Here To Download ! Download complete हो जाने के बाद App को ओपन करे।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • App Open करने पर कुछ instrucation slides show होगी उन्हें देख कर आगे बढ़ जाये। फिर app permission access के लिए message show करेगा वहा OK पर क्लिक कर के Activate पर क्लिक कर दीजिये।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • Activate पर क्लिक करने के बाद कुछ settings complete करनी है। (1) Intruder detection को ऑन करे, (2) Number of unlock attempts में 1 ही रहने दीजिये, (3) Last Unlock Time And Last Unlock Log में आपको अनलॉक करने वाले की timing and logs show होंगे।
STEP 2 : Complete The Settings
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे

  • Now 3 dots menu पर क्लिक करे, फिर Settings पर क्लिक करे।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • Settings में Google Drive Backup को On कर दीजिये। फिर आप जिसे भी Gmail ID पर photos पाना चाहते है उस Gmail Account पर क्लिक कर लीजिये।
  • Gmail Account select करने पर कुछ permission access के लिए कहा जायेगा, वहा Allow पर क्लिक कर लीजिये।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • अब Google Drive को ओपन करे। ओपन करने के बाद Menu पर क्लिक करे फिर Settings पर क्लिक करे।
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • Settings Open करने के बाद last option Data Usage को Off कर दीजिये। ताकि wifi के अलावा जब भी internet connection on हो तब आपको photos मिलते रहे।
STEP 3 : Check Photos
मोबाइल खोने पर या चोरी होने पर चोर की फोटो और लोकेशन का पता कैसे करे
  • So now एक बार चेक करने के लिए अपने मोबाइल स्क्रीन को लॉक करे और गलत पासवर्ड एंटर करे। यहाँ screenshot में देख सकते है आप की मैंने गलत पासवर्ड एंटर किया है। अब सही पासवर्ड एंटर कर के मोबाइल को ओपन कर लेना है।
  • गलत पासवर्ड एंटर करने वाले की फोटो Third Eye App और Google Drive दोनों में save हो चुकी होगी। आप दोनों में से किसी को भी ओपन कर के photos को देख सकते है।

  • Example के तोर पर मैंने यहाँ स्क्रीनशॉट में Third Eye and Google Drive दोनों से फोटो ओपन किया है। इसी तरह आप भी गलत पासवर्ड एंटर करने वाले की photos देख सकते है।
और भी ज्यादा interesting जानकारी पाने के लिए निचे दी हुई पोस्ट लिंक पर क्लिक कर के पूरी पोस्ट पढ़ सकते है।

मोबाइल खो जाना एक ऐसी प्रॉब्लम है जिसके बारे में अगर पहले से कुछ तैयारियां रखी हो तो अच्छा होता है। वर्ण end time पर police complain के अलावा ज्यादा कुछ हो नहीं पता। इसीलिए जिसका मोबाइल गुम नहीं हुआ है वह लोग भी इस app को अपने मोबाइल में install कर लीजिये ताकि मोबाइल खो जाने पर भी आसानी से मिल जाये। पोस्ट कितना important and helpful है यह तो आप समझ ही गए होंगे। So ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इस पोस्ट को पहुंचना ज़रूरी है इसलिए इसे हो सके उतना अपने फ्रेंड्स के साथ social sites पर शेयर ज़रूर करे। मिलते है अपनी next post में तब तक Take Care !